कानपुर नगर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर आगमन पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओ ने व NSUI ने योगी के कानपुर आगमन पर किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस हाउस अरेस्ट की कोशिश किया लेकिन फिर भी महिलाओ ने किया विरोध प्रदर्शन।
कानपुर में कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेसी सरकारी अस्पताल की जगह पर भाजपा कार्यालय बनाए जाने का विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। बर्रा पुलिस ने बर्रा स्थित घर से सुबह कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ता भड़क गए और विरोध में कांग्रेसियों ने बर्रा थाने के गेट पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस नेता संगीत तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी थाने के गेट पर बैठ गए हैं।
0 टिप्पणियाँ