Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत न्यूजीलैंड मैच से पहले ग्रीनपार्क प्रशासन की अनोखी कार्यवाही


कानपुर नगर।
भारत न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के कारण के विपरीत बने मकानों को गिराने के हुए थे आदेश। महज एक मकान गिरा कर अन्य पर बरसाई गई कृपा। पीड़ित महिला ने द्वेषपूर्ण कार्यवाही का लगाया आरोप। पूर्व पिच क्यूरेटर शिव कुमार का घर भी नियमविरुद्ध - पीड़िता



मामले को लेकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने मण्डलायुक्त से की बात। द्वेषपूर्ण कार्यवाही की कही बात,मीडिया में चल रही खबरों के बाद एडीएम पंहुचे जांच को।  खेल निर्देशक ने बताया कि UPCA के साथ क्रिकेट खेल के लिए क़रार हुआ है। आवासीय के लिए जो भी रह वो अनाधिकृत है।


 ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच के दृष्टिगत अंदर रहने वाले कर्मचारियों के घर गिराए जाने का आदेश हुआ। परंतु अधिकारियों ने द्वेष भाव से केवल एक घर सविता शुक्ला  का घर गिरा दिया। जबकि अन्य सभी लोगों के घर छोड़ दिए गए। इस सर्दी, बरसात में किसी का भी घर गिराए जाने के खिलाफ क्षेत्रीय सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यदि ऐसा किया जाना आवश्यक हो तो वैकल्पिक व्यवस्था करी जानी चाहिए। एक ही उद्देश्य के लिए एक व्यक्ति का घर तोड़ा जाना व अन्य का छोड़ा जाना अधिकारियों की भेदभाव पूर्ण नीति को प्रदर्शित करता है। जिलाधिकारी व कमिश्नर से वार्ता कर सबके लिए एक नीति बनाए जाने व सविता शुक्ला के लिए रिहाइश की वैकल्पिक व्यवस्था करें जाने की मांग करी।



बाइट: सविता शुक्ला (पीड़िता)



बाइट: अमिताभ बाजपेई, विधायक आर्य नगर विधानसभा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ