न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 10.7 (-2.0)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 95 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 45 प्रतिशत
हवा की औसत गति : 0.8 कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा- दक्षिण पूर्वी
वर्षा (मि०मी०) : 0.0
मौसम पूर्वानुमान : इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के व्लाक एवं जिला स्तर पर आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण दिनाँक 20/11/2021 को तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर छुटपुट बूदाबादी होने की संभावना है। अतः किसानों को सलाह दी जाती है कि वे धान, मूगफली आदि की कटी हुई फसलों की मड़ाई कर दानों को संरक्षित कर ले तथा रबी की फसलें जैसे-गेहूँ, जौं, चना, मटर, मसूर, सरसों, अलसी, आलू एवं सब्जियों आदि की बुवाई का कार्य रूककर करें।
सी॰एस॰ए॰ के मौसम विज्ञानी डा०यस०यन०सुनील पाण्डेय ने बताया की दबाव का क्षेत्र दक्षिण मध्य और इससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। इसके 18 नवंबर तक पश्चिम दिशा में बढ़ने और दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तट के ऊपर दस्तक देने की उम्मीद है।
एक और कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी कर्नाटक और गोवा तट के आसपास के हिस्सों पर है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है और आज शाम तक गहरे निम्न दबाव में बदल सकता है, इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक बना हुआ है।
एक ट्रफ रेखा पूर्वी मध्य अरब सागर पर बने सर्कुलेशन से गुजरात तक फैली हुई है।
एक अन्य ट्रफ रेखा पूर्व मध्य अरब सागर पर निम्न दबाव के क्षेत्र से बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है।
पश्चिमी हिमालय पर कल से पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है।
0 टिप्पणियाँ