Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूर्व विधायक बोले उन्हीं के प्रयासों से लखनऊ के बाद कानपुर पहुंची मेट्रो


कानपुर नगर। पूर्व सपा विधायक समर्थकों संग पहुंचे मेट्रो स्टेशन कानपुर मेट्रो को बताया सपा की सौगात। पूर्व सपा विधायक समर्थकों संग पहुंचे मेट्रो स्टेशन, बोले सपा की सौगात से वासियों में खुशी की लहर


सपा पूर्व विधायक ने बताया कानपुर मेट्रो को सपा की सौगात,पूर्व विधायक बोले उन्हीं के प्रयासों से लखनऊ के बाद कानपुर पहुंची मेट्रो कानपुर वासी ठंड और बारिश की फ़िक्र छोड़ कानपुर मेट्रो की पहली राइड लेने पहुँचे शहरवासी, भरपूर उत्साह के साथ हुई यात्री सेवाओं की शुरुआत।

बुधवार की सुबह 6 बजे से कानपुर मेट्रो के 9 किमी. प्राथमिक सेक्शन पर यात्री सेवाओं की शुरुआत हो गई है। सुबह 6 बजे पहली मेट्रो यात्रा के लिए लोग, ठंड और बारिश की फ़िक्र छोड़, मेट्रो स्टेशन पहुँचे और पूरे उत्साह के साथ मेट्रो सेवाओं के आग़ाज़ का हिस्सा बने।


आपको बताते चलें कि कानपुर मेट्रो को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी अपना अपना प्रोजेक्ट बताने को तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में इस विकास को अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में बता रहे हैं।


इसी बीच समाजवादी पार्टी से कल्याणपुर के पूर्व विधायक सतीश निगम अपने साथियों सहित मेट्रो में यात्रा करने आए जहां पर अखिलेश यादव जिंदाबाद समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। सपा नेता पूर्व विधायक सतीश निगम ने कहा कि आज हम समाजवादी पार्टी द्वारा कानपुर को दी गई सौगात मेट्रो में यात्रा करने आए हैं। यात्रा का उद्देश्य शहरवासियों में मेट्रो की खुशी को देखना चाहते थे समाजवादी पार्टी ने कानपुर के लिए लैंडमार्क दिया भले ही इस में भाजपाई अपनी मुहर लगा रहे हो। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की देन है जिसका प्रयास सतीश निगम ने किया था। इस मेट्रो ने कानपुर वासियों को गति दी है, ऊर्जा दी है और रोजगार भी देगी। कानपुर मेट्रो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दूरदर्शिता का परिणाम है।



बाईट- सतीश निगम(पूर्व विधायक,सपा)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ