कानपुर नगर। कानपुर में गुरुवार को निषाद राज गुह की भव्य प्रतिमा का अनावरण विधिवत हवन-पूजन के बाद निषाद पार्क, गंगा बैराज,कानपुर में किया गया जिसमें लगातार बारिश के बावजूद भी हजारों की संख्या में भा ज पा कार्यकर्ता उपस्थित रहे,कार्यक्रम में डॉ महेन्द्र सिंह जी जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश एवं स्वतंत्र देव सिंह ने वर्चुअल उदबोधन द्वारा कार्यकर्ताओं एवं रमेश वर्मा,सदस्य,राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग व महामंत्री एकलव्य जनकल्याण समिति को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रमआज दिनाँक 6 जनवरी को निषाद राज गुह की भव्य प्रतिमा का अनावरण विधिवत हवन-पूजन के बाद निषाद पार्क, गंगा बैराज,कानपुर में किया गया जिसमें लगातार बारिश के बावजूद भी हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ महेन्द्र सिंह जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश एवं स्वतंत्र देव सिंह ने वर्चुअल उदबोधन द्वारा कार्यकर्ताओं एवं रमेश वर्मा,सदस्य,राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग व महामंत्री एकलव्य जनकल्याण समिति को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से देवेन्द्र सिंह भोले सांसद,नीलिमा कटियार,राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,विकास सिंह भोले,दिनेश अवस्थी,एडवोकेट आशुतोष अवस्थी,अशोक निषाद,
अनिल दीक्षित,उमेश निगम,सुखलाल निषाद,एडवोकेट ब्रज नारायण,आकाश वर्मा,तुषार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। नीलिमा कटियार राज्य मंत्री एवं सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने निषाद राज गुह को उनके गौरवशाली अतीत के साथ जीवन्त किया जिससे निषाद समाज का भी गौरव बढ़ा है।
0 टिप्पणियाँ