Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना बजरिया व क्राइम ब्रांच के संयुक्त प्रयास से भाटिया साड़ी सेंटर चोरी का हुआ खुलासा


कानपुर नगर। बजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसामऊ बाजार में भाटिया साड़ी सेंटर में 1 व 2 फरवरी की मध्य रात्रि में चोरी की घटना हुई थी...

        इस संदर्भ में उसी दिन मुकदमा पंजीकृत हो गया था..

   


     थाना बजरिया व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा इसे वर्कआउट करने के लिए लगाया गया था। इसका आज सफल खुलासा हुआ जिसमें दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है तथा इनसे ₹28000 से ज्यादा की धनराशि बरामद हुई थी और दो मोबाइल फोन बरामद हुए थे।

   


   एक अभियुक्त की गिरफ्तारी शेष थी।  उसकी गिरफ्तारी भी आज कर ली गई है । 

       अभियुक्त का नाम सूरज गुप्ता S/O  प्रेमचंद गुप्ता, निवासी नेहरू नगर ,थाना बजरिया है। अभियुक्त से 

₹ 11,820 की बरामदगी भी हुई है।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ