Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हुए किया गया वृक्षारोपण


धरती कर रही पुकार,

वृक्ष लगाकर करो श्रंगार, स्लोगन के साथ रोपित किये गए पौधे।

कानपुर नगर। सामाजिक संस्था आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति व आर्तिका सेवा संस्थान द्वारा सोमवार को फजलगंज के सिकलाइन, आदर्श पार्क गडरियन पुरवा में वृक्षारोपण किया गया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों के शहर के कई स्वयंसेवीयों ने वृक्ष रोपित किये।


बाबाशिव सेवा फाउंडेशन के चेयरमैन और कार्यक्रम के आयोजक विशु रक्सेल ने सभी को पर्यावरण दिवस की विशेषता बताते हुए पर्यावरण की रक्षा हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि धरती माँ के श्रृंगार के लिए उनका हरा भरा होना बहुत आवश्यक है। कहा कि सभी लोग कम से कम एक वृक्ष रोपित करते हुए पर्यावरण बचाने में अपना सहयोग अवश्य दें। इस दौरान नेहा कटियार, दीप्ति शर्मा, विशु रक्सेल,  मनोज कुमार शुक्ला महाकाल, प्रेमलता तिवारी और संस्था की संस्थापक रीतिका गुप्ता व अध्यक्ष एकता केशरवानी द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत  लगभग 25 पौधे लगाए गये।


कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति को हरा भरा बनाने की शपथ ली गई। जिसमें नीम, तुलसी, अशोक, आंवला आदि के वृक्ष लगाए गए।


इस दौरान प्रमुख रूप से विनीता गुप्ता, एकता केशरवानी, रितिका गुप्ता, गुंजा केशरवानी, दीप्ति शर्मा, इला बाजपेई, नेहा कटियार, मनोज शुक्ला महाकाल, विशु रक्सेल, अमित गुप्ता सहित अन्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ