Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता ने ली अंतिम सांस


पूर्व रक्षामंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश नेता जी के नाम से पहचाना रखने वाले मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता ने आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अन्तिम सांस।

साधना गुप्ता को फेफड़ों में संक्रमण था।स्वास्टी अधिक खराब होने के कारण लखनऊ के मेदांता अस्पताल से उन्हें गुरुग्राम लाया गया था।लगभग 15 दिनों से भर्ती साधना गुप्ता को सुगर और हाई ब्लड प्रेशर के चलते स्वास्थ में नहीं हो था सुधार। मुलायम सिंह उनका हाल चाल लेते रहते थे। आज उनके निधन की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव अस्पताल पहुंचे। चार्टर्ड प्लेन से उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ ले जाया गया।


साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी एवं भाजपा नेता अपर्णा यादव की सास तथा प्रतीक यादव की मां थीं। साधना गुप्ता मुलायम सिंह से 20 वर्ष छोटी थी उनका विवाह मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी(अखिलेश सिंह यादव मां) के देहांत के बाद हुआ था। साधना गुप्ता मूल रूप से औरैया के बिधूना की रहने वाली थी। साधना गुप्ता का के उनके पहले पति से विवाह के 4 वर्ष उपरांत मनमुटाव के कारण तलाक हो गया था।

मुलायम सिंह यादव की मां के इलाज के दौरान साधना गुप्ता द्वारा उनकी मां मालती देवी की देखभाल करने के दौरान नजदीकियां बढ़ गई थी।जिसके बाद 23 में 2003 में दोनों विवाह बंधन में बंध गए थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ