कानपुर नगर। जेएनयू विश्वविद्यालय में ब्राह्मणों के ऊपर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज ब्रह्म चेतना के संगठन मंत्री प्रखर त्रिपाठी द्वारा एवं संगठन के अध्यक्ष पंकज शुक्ला तथा महामंत्री विनीत शुक्ला द्वारा भगवान परशुराम जी की मूर्ति के सामने संकल्प लेते हुए प्रण किया गया कि भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी ब्राह्मण समाज के ऊपर अगर की गई तो ब्रह्म चेतना परिवार एवं समस्त ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर कर इससे भी बड़ा उग्र प्रदर्शन करेगा।
संगठन मंत्री प्रखर त्रिपाठी द्वारा कहा गया इस टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए वह कम है यह टिप्पणी ब्राह्मणों की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रही है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंकज शुक्ला, विनीत शुक्ला, केपी त्रिपाठी, श्रवण त्रिपाठी, अखिलेश द्विवेदी, वैभव मिश्रा, पंकज दुबे, राहुल अग्निहोत्री, बसंत मिश्रा, संतोष तिवारी, जेपीएम त्रिपाठी एवं अन्य ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ