Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कानपुर:2 साल बाद आज मंच पर फिर दिखेगी चाचा भतीजे की जोड़ी

रिपोर्ट –अमन तिवारी 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आज कानपुर आएंगे। वह यहां राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। पार्टी के महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ता सुबह गंगा बैराज पहुंचेंगे।



लाजपत भवन में है कार्यक्रम
इसके बाद सभी कार्यकर्ता लाजपत भवन मोतीझील पहुंचेंगे। लाजपत भवन में राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि रमजान की वजह से किसी अन्य बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है।



करीब 2 साल बाद एक साथ कानपुर आएंगे
अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव करीब 2 साल बाद एक साथ कानपुर आएंगे। दोनों के बीच नजदीकी होने के बाद ये पहला दौरा होगा, जब वे किसी कार्यक्रम में एक साथ शिरकत करेंगे। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। अभी तक कार्यकर्ता भी बंटे हुए थे। 19 दिसंबर को सपा विधायक इरफान से मिलने के बाद अखिलेश कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कानपुर पहुंच रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ