Rahul Gandhi की लोकसभा सदस्यता निरस्त होने पर आगरा में प्रदर्शन, हाईवे पर पुतला फूंक कर दिया धरना.
AGRA संवाददाता अरविन्द शर्मा की रिपोर्ट --
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त करने के खिलाफ आगरा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को अबुल उल्लाह की दरगाह के सामने एकत्रित हो गए और हाईवे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान टॉकीज के पास (अबुल उल्लाह दरगाह) पर नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मथुरा की तरफ से आने वाले वाहनों की लाइन लग गई। सर्विस रोड पर भी भगवान टॉकीज चौराहे की ओर से आ रहा ट्रैफिक जाम हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां और बैनर और कांग्रेस के झंडे लगे हुए थे। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा सरकार के दबाव में लोकसभा सचिवालय में जल्दबाजी में फैसला लिया है। केंद्र सरकार की इस तानाशाही को नहीं चलने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग लेकर नारे लगाए।
मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद आगरा में कांग्रेसजनों ने गत दिवस पीएम मोदी का पुतला फूंकने की कोशिश की थी। पुलिस ने पुतले को छीन लिया। इस बीच कांग्रेस के युवा कार्यकताओं और पुलिस की बीच धक्का-मुक्की भी हुई थी। आज दोपहर को जब पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हाईवे जाम करने की सूचना मिली तो थाना न्यू आगरा से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। पुलिस नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रही थी।

0 टिप्पणियाँ