Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वालों को मिले फांसी : सपा महिला सभा

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वालों को फांसी की सजा मिलने तक महिला सभा का संघर्ष सड़कों पर जारी रहेगा। सपा महिला सभा महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।



कानपुर नगर । समाजवादी पार्टी महिला सभा कानपुर महानगर के तत्वाधान मे मणिपुर राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र खेतों में घुमाने व अपमानित करने के विरोध में आज महिला सभा महानगर अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा यादव ने अपनी महिला संगठन व वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों के साथ मिलकर भारत माता प्रतिमा स्थल घंटा घर चौराहे पर भारत माता प्रतिमा के पास मोमबत्ती जलाकर अपना विरोध प्रकट किया।

इस अवसर पर सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सुलेखा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मणिपुर की घटना देश को शर्मसार करने वाली घटना है इस घटना ने पूरी महिला समाज को अपमानित किया है समाजवादी महिला सभा इस घटना की जितनी भी निंदा करें उतनी कम है क्योंकि पूरी महिला समाज को देश का पुरुष प्रधान मां बहन दुर्गा काली मां लक्ष्मी के रूप में पूजता है

 भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न महिलाओं का हो रहा है इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

महिला सभा महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी महिलाओं का सम्मान बचाने के लिए महिला सभा सड़कों पर उतरकर संघर्ष के माध्यम से सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुलेखा यादव महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, हाजी अयूब, मिंटू, दीप्ति शारदा यादव विनीता यादव सपना गौतम अंजली गौतम अल्पना गौतम धनपति यादव शेफाली सोनकर कनौजिया सीमा परवीन सियारा बबली अनीता सोनू यादव यादव गुड्डी सिंह बंदना जायसवाल सिंपल सिंह सिंपल सिंह निधि राजपूत लक्ष्मी देवी वेदा दीपमाला सुमन देवी सोनिया मुनिया सिंह आसिफ कादरी विनोद पांडे अमित प्रजापति आनंद साहू मोहम्मद अरशद दद्दा इशरत इराकी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ