Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मछली पालन हेतु पट्टे पर दिए जाएंगे तालाब

 

मछली पालन हेतु पट्टे पर दिए जाएंगे तालाब




अजय कुमार त्रिपाठी मथुरा -18 जुलाई। उप जिलाधिकारी महावन ने अवगत कराया है कि तहसील महावन के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को 10 वर्षीय पटटे पर उठाये जाने हेतु तहसील मुख्यालय पर दिनांक 20 जुलाई को प्रातः 10 बजे पटटा शिविर का आयोजन किया जायेगा। पचावर, बल्टीकरी, नूरपूर, इटौली, बन्छी, कचनऊ, आॅगई, कांरव, छौली, छिबरई, तथा खानपुर के तालाबों को पटटे पर उठाये जायेंगे।




इसी क्रम में दिनांक 21 जुलाई 2023 को तहसील मांट में तहसील मुख्यालय पर पटटा शिविर आयोजित किया जायेगा, जिसमें वकला, नीमगांव, भूरेका, इरौली जमुनारदार, गैयरा, बिरजुगढ़ी, कराहरी, इरौली गूलर, खायरा, बरौढ़ बांगर, चांदपुरकलां, पिसावली, भालई, हरनौल, मकदूमपुर, जावरा, विवावली, सिरैला, विलौली आदि ग्राम के तालाबों को मत्स्य पालन हेतु पटटे पर उठाये जाने हेतु तहसील मांट में शिविर लगाया जायेगा, जिसमें मछुआ समुदाय, अनुसूचित, जनजाति के व्यक्तियों को वरीयता दी जायेगी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ