Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मध्य प्रदेश:क्षेत्र में लगातार किए जा रहे विकास के काम- स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी

 लोकेशन 

संवाददाता 


मध्य प्रदेश:क्षेत्र में लगातार किए जा रहे विकास के काम- स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी













स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधउमेश चौबे ,गैरतगंजरी ने गैरतगंज तहसील में 11 करोड़ 23 लाख रू से अधिक के कार्यो का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

उमेश चौबे ,गैरतगंज।विकास पर्व के तहत गैरतगंज तहसील के खैरखेड़ी, बनखेड़ी, रजपुरा, शोभापुर, गोरखा तथा पिपरिया अमरसिंह में आयोजित कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा 11 करोड़ रू से अधिक राशि के विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन किया गया तथा 23 लाख रू लागत के कार्यो का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के चहुॅमुखी विकास के लिए वह लगातार काम रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि आज गॉव-गॉव को मुख्य मार्गो से जोड़ा जा रहा है। गॉवों के चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा के साथ ही विकास और उन्नति के नए अवसर भी मिल रहे हैं। शहरों की तरह गॉवों में भी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर ना जाना पड़े, इसके लिए नवीन स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं। जहां कई प्रकार की जॉचे और इलाज निःशुल्क हो रहा है। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन के तहत गॉव में घर-घर नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सरकार की अनेक विकासमूलक योजनाओं का भी उल्लेख किया गया।

 

इन कार्यो का किया गया भूमिपूजन और लोकार्पण


स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा विकास पर्व के तहत गैरतगंज तहसील के ग्राम खैरखेड़ी में 5.20 लाख रू लागत से निर्मित माध्यमिक शाला की बाउण्ड्री बाल का लोकार्पण किया गया। साथ ही साथ ही विधायक निधि से एक लाख रू लागत के मेन रोड से भांवर टोला की ओर रोड का मुरमीकरण तथा हनुमान मंदिर में विधायक निधि से 75 हजार रू लागत के टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इसी प्रकार स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा ग्राम बनखेड़ी में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में 420.48 लाख रू लागत से ग्राम बनखेडी से ग्राम गुलावगंज तक 2.40 किमी लम्बे सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया गया। ग्राम रजपुरा में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में तीन करोड़ 06 लाख रू लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और 8.75 लाख रू लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया तथा 9.78 लाख रू लागत से निर्मित स्टाप डेम का लोकार्पण किया गया।  

स्वास्थ्य मंत्री चौधरी ने ग्राम शोभापुर में दो लाख रू लागत के पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और ग्राम पंचायत गोरखा में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में 4.60 लाख रू लागत से ग्राम सिमरिया में निर्मित स्वच्छता परिसर तथा ग्राम गोरखा में 1.70 लाख रू से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। इसी प्रकार ग्राम पिपरिया अमरसिंह में दो लाख रू लागत से बनने वाली सीसी रोड तथा ग्राम रजपुरा से ग्राम पिपरिया तक 295.56 लाख रू की लागत से बनने वाले 2.40 किमी लम्बे सड़क निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इन अवसरों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ