स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने विकास पर्व कार्यक्रमों में 85 लाख रू के कार्यो की दी सौगातें
28 लाख रू लागत के कार्यो का किया लोकार्पण, 55 लाख रू लागत के कार्यो का किया भूमिपूजन
उमेश चौबे ,रायसेन।प्रदेश के साथ ही जिले में भी 16 जुलाई से 14 अगस्त तक मनाए जा रहे विकास पर्व के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा 02 अगस्त को सांची विधानसभा क्षेत्र में लगभग पांच गॉवों गुदरई, हिनौतिया, गढ़ी, सर्रा तथा किटोरा में 85 लाख रू लागत के अनेक विकास कार्यो की सौगातें दी गईं। उन्होंने 55 लाख रू से अधिक लागत के तीन निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया तथा 28 लाख रू से अधिक लागत के सात विकास कार्यो का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश में विकास का त्यौहार मनाया जा रहा है। सांची विधानसभा क्षेत्र में भी 16 जुलाई से लगातार विकास और निर्माण कार्यो की सौगातें दी जा रही हैं। विकास की गंगा चहुॅओर बह रही है। चाहे स्वास्थ्य की बात हो, शिक्षा की बात हो, सड़क की बात हो, रोजगार की बात हो... हर क्षेत्र में लगातार विकास के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार की अनेक हितग्राहीमूलक तथा कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा द्वारा भी ग्रामीणों को संबोधित किया गया।
इन विकास कार्यो का किया गया लोकार्पण तथा भूमिपूजन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने रायसेन तहसील के ग्राम गुदरई में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में 1.80 लाख रू लागत से ग्राम गुदरई में शांतिधाम निर्माण कार्य, 1.80 लाख रू लागत से ग्राम चांदनगोडा में शांतिधाम निर्माण कार्य, 9.98 लाख रू लागत से सीसी रोड तथा 2.61 लाख रू लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया गया। उन्होंने ग्राम गुदरई में 15 लाख रू की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ग्राम हिनौतिया में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा चार लाख रू लागत से निर्मित ई-कक्ष का लोकार्पण किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा ग्राम गढ़ी में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में 39 लाख रू की लागत से बनने वाले शास. आयुर्वेद औषधालय का भूमिपूजन किया गया तथा ग्राम सर्रा में 5.28 लाख रू लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम किटोरा में आयोजित विकास पर्व में एक लाख रू लागत से ग्राम किटोरा से सुआगढ़ मार्ग का मुरमीकरण कार्य का भी भूमिपूजन किया।
0 टिप्पणियाँ