भव्य व विशाल कावड यात्रा का हुआ नगर आगमन
कावड कंधे पर रखे यात्रा में शामिल हुए विधायक रामपाल सिंह, किया नृत्य,रात्रि बिश्राम के बाद सुवह होगी रवाना
उमेश चौबे,सिलवानी। सावन माह के अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किए जाने को लेकर भक्तो में अपार उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में भव्य व विशाल काबड़ यात्रा का नगर आगमन हुआ। रात्रि बिश्राम के बाद काबड़ यात्रा सुल्तानगंज के रास्ते बेगमगंज के लिए प्रस्थान करेगी। जहां कि सोमवार को बेगमगंज स्थित श्री सिद्व शिवालय धाम में नर्मदा जल से भगवान भोलेनाथ का काबडिय़ो के द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा । बौरास स्थिम नर्मदा घाट से पूजन के बाद काबड़ यात्रा प्रांरभ हुई। यात्रा में हजारो की संख्या में काबड़ यात्री नर्मदा जल काबड़ में रखे शमिल हुए। इस यात्रा की विशेषता यह रही कि इसमें ऊंट, अश्व, डीजे, डोल आदि शामिल रहे। जो कि अपनी विघा से लोगो का मन मौह रहे थे बौरास से सिलवानी तक अनेको स्थानो पर काबड़ यात्रा का नागरिको ने स्वागत किया। भगवा परिधान में शामिल हुए काबड़ यात्री बम बम भोले, हर हर महोदव का जयकारा लगा रहे थे। बल्कि अनेक युवा डीजे पर बज रहे भक्ति गीतो पर नृत्य कर रहे थे।
विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने काबड़ लेकर किया नृत्य
काबड़ यात्रा में विधायक रामपाल सिंह पूरे धार्मिक मनोयोग के साथ शामिल हुए। व कंधे पर काबड़ रखे हुए धार्मिक भजनो पर नृत्य कर रहे थे। नगर आगमन पर बजरंग चौराहा पर नगर परिषद व भाजपा मंडल सिलवानी के द्वारा विधायक व काबड़ यात्रियो का फूल वर्षा कर स्वागत किया। यहां पर उप्र के विधायक विनोद शंकर अवस्थी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, युवा नेता दुर्गेश राजपूत, सलीम काजी, मोनू मतांबर, श्याम साहू, रवि मांडरे, विनय जैन, प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ