Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मध्य प्रदेश:स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने देवनगर में 58 लाख रू से अधिक राशि के कार्यो का किया शिलान्यास और लोकार्पण


मध्य प्रदेश:स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने देवनगर में 58 लाख रू से अधिक राशि के कार्यो का किया शिलान्यास और लोकार्पण
 


उमेश चौबे,देवनगर (रायसेन)।प्रदेश सरकार द्वारा 16 जुलाई से 14 अगस्त तक मनाए जा रहे विकास पर्व के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा 06 अगस्त को सांची विधानसभा क्षेत्र के देवनगर में लगभग 58 लाख रू से अधिक राशि के के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया।  

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश में विकास का त्यौहार मनाया जा रहा है। सांची विधानसभा क्षेत्र में भी 16 जुलाई से लगातार विकास और निर्माण कार्यो की सौगातें दी जा रही हैं। चाहे स्वास्थ्य की बात हो, शिक्षा की बात हो, सड़क की बात हो, रोजगार की बात हो... हर क्षेत्र में लगातार विकास के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार की अनेक हितग्राहीमूलक तथा कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 


इन कार्यो का किया गया शिलान्यास और लोकार्पण


स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा विकास पर्व के तहत देवनगर में 36.13 लाख रू के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण किया गया। साथ ही 22.24 लाख रू के निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ द्वारा देवनगर में समैया जैन के घर से पेट्रोल पम्प की ओर 13 लाख रू की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार देवनगर में बम्होरी रोड से श्री गोपाल मेहरा के घर की ओर 05 लाख रू लागत के सीसी रोड निर्माण कार्य तथा देवनगर में सागर भोपाल रोड पुल से  दीपक गौर के घर की ओर 3.55 लाख रू की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा डुंगरिया टोला देवनगर में 10 लाख रू की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, डुंगरिया टोला में ही 7.80 लाख रू की लागत से निर्मित आंगनवाड़ी भवन, बड़ा बाजार देवनगर में 05 लाख रू की लागत के भुजरिया घाट निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार देवनगर में ही 5.09 लाख रू लागत से निर्मित सेग्रीगेशन शेड, देवनगर में धन्नालाल कुशवाह के घर से श्री जसवंत कुशवाह के घर की ओर 3.24 लाख रू की लागत से निर्मित सीसी रोड तथा देवनगर पल्लेपार से  गोपाल कुशवाह के घर से  भैयालाल कुशवाह के घर की ओर 05 लाख रू की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ