Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने रायसेन नगर में लगभग एक करोड़ 20 लाख रू के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने रायसेन नगर में लगभग एक करोड़ 20 लाख रू के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन और लोकार्पण



उमेश चौबे, रायसेन ।स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा मंगलवार को रायसेन नगर के विभिन्न वार्डो में लगभग एक करोड़ 20 लाख रू से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को रायसेन नगर सहित क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो तथा सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, पार्षदगण,  जमना सेन, श्री राकेश शर्मा और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। 



स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने रायसेन नगर के वार्ड क्रमांक-11 में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण हेतु शासकीय आदिवासी छात्रावास के दो लाख 80 लाख रू लागत के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। इसके उपरांत वार्ड क्रमांक-12 में एसडीएमएफ योजना अंतर्गत 53.84 लाख रू लागत से आरसीसी नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने रायसेन नगर के वार्ड क्रमांक-13 अंतर्गत अशोक नगर पाटनदेव में 26.56 लाख रू लागत के मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया तथा वार्ड क्रमांक-08 में 11.17 लाख रू लागत से जामा मस्जिद से होते हुए भोपाल रोड तक सीसी रिन्यूवल कोट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य मंत्री ने वार्ड क्रमांक-01 में फिल्टर प्लांट के पीछे 25 लाख रू लागत से दो आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ