Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रायसेन मध्य प्रदेश में बढ़े मतदाता तथा सुधरा जेंडर रेश्यो


मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में जिले में 45338 मतदाता बढ़े, जेंडर रेश्यो 894 से बढ़कर 918 हुआ 



उमेश चौबे ,रायसेन।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर अरविन्द दुबे द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करते हुए उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रकाशित मतदाता सूची की प्रतियां वितरित की गई।

बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया जा रहा है। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि मतदाता सूची में सभी वयस्क नागरिकों के नाम दर्ज हो, इसके लिए संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया गया तथा जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गई। जिनके परिणामस्वरूप जिले में 45338 मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। इनमें 17382 पुरूष मतदाता तथा 27957 महिला मतदाता शामिल हैं। 

जिले में प्रारूप प्रकाशन के समय 02 अगस्त 2023 की स्थिति में जिले में कुल 962537 मतदाता थे तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात 04 अक्टूबर 2023 को अंतिम प्रकाशन उपरांत मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1007875 हो गई है। इसी प्रकार पुरूष मतदाताओं की संख्या 508092 से बढ़कर 525474 हो गई है तथा महिला मतदाताओं की संख्या 454416 से बढ़कर 482373 हो गई है। अन्य मतदाताओं की संख्या 29 से घटकर 28 हुई है।  

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने बताया कि जिले में पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 02 अगस्त से 11 सितम्बर 2023 तक कुल 90756 दावा-आपत्ति/फार्म प्राप्त किए गए। इनमें 49740 फार्म-06 परिवर्धन के, 13334 फार्म-07 निरसन के तथा 27682 फार्म-08 संशोधन के प्राप्त हुए। दावे-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की कुल सख्ंया 1007875 है। जिले में जेण्डर रेशो भी 894 से बढ़कर 918 हो गया है तथा ईपी रेशो 62.09 से बढ़कर 65.01 हो गया है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर  अभिषेक दुबे सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।  



विधानसभावार मतदाताओं की संख्या

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने बताया कि जिले के उदयपुरा विधानसभा में कुल 262082 मतदाता हैं, जिनमें 136690 पुरूष मतदाता, 125387 महिला मतदाता और 05 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 917, इपी रेशो 64.32, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2389, 18 से 19 वर्ष के 13069 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3688 मतदाता और 183 सर्विस मतदाता हैं।

भोजपुर विधानसभा में कुल 255838 मतदाता हैं, जिनमें 133131 पुरूष मतदाता, 122693 महिला मतदाता और 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 922, इपी रेशो 67.58, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2754, 18 से 19 वर्ष के 10796 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 2945 मतदाता और 109 सर्विस मतदाता हैं।

सांची विधानसभा में कुल 264582 मतदाता हैं, जिनमें 137657 पुरूष मतदाता, 126918 महिला मतदाता और 07 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 922, इपी रेशो 64.30, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2203, 18 से 19 वर्ष के 12551 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3260 मतदाता और 182 सर्विस मतदाता हैं।

सिलवानी विधानसभा में कुल 225373 मतदाता हैं, जिनमें 117996 पुरूष मतदाता, 107375 महिला मतदाता और 02 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 910, इपी रेशो 63.88, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2013, 18 से 19 वर्ष के 11533 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 2735 मतदाता और 71 सर्विस मतदाता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ